बक्सर में घटने लगा गंगा जी का जलस्तर, खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा पानी

Buxar News : बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन घटने से लोगों को राहत मिली है. नदी अब खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे बह रही है.

Buxar News : जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार का दिन राहत भरा रहा. गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और शाम तक नदी का पानी खतरे के निशान से करीब आधा मीटर नीचे पहुंच गया. हालांकि, कुछ घंटों तक जलस्तर में ठहराव रहने से स्थिति पर अभी भी नजर बनाये रखनी होगी. जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र के लोगों को राहत की उम्मीद जगी है.

चार घंटे तक स्थिर रहा गंगा का जलस्तर

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 59.87 मीटर दर्ज किया गया. उस समय जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कमी हो रही थी. इसके बाद जलस्तर में ठहराव आ गया और दोपहर एक बजे भी जलस्तर 59.87 मीटर ही दर्ज किया गया. आयोग के अनुसार करीब चार घंटे तक जलस्तर स्थिर बना रहा.

शाम छह बजे 59.86 मीटर दर्ज हुआ जलस्तर

शाम छह बजे गंगा के जलस्तर में फिर से एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी और जलस्तर 59.86 मीटर पर पहुंच गया. इस गिरावट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम होने की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि, जलस्तर में अचानक ठहराव आने के कारण प्रशासन और केन्द्रीय जल आयोग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.

खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा

बक्सर में गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का स्तर 60.32 मीटर निर्धारित है. शाम छह बजे दर्ज जलस्तर के अनुसार गंगा खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी, जबकि नदी का पानी अभी भी चेतावनी स्तर से 54 सेंटीमीटर ऊपर है.

Also Read : दानापुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये तो आरा जंक्शन पर मची खलबली; टिकट काउंटर पर लगी कतार

दियारा क्षेत्र के गांवों में घट रहा बाढ़ का पानी

गंगा के जलस्तर में गिरावट के साथ दियारा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के पानी में भी तेजी से कमी आ रही है. इससे प्रभावित लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. जिला प्रशासन के अनुसार बाढ़ की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए निगरानी जारी रखी जायेगी.

Also Read : बक्सर के पुराना भोजपुर में वाहन जांच अभियान, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला

गंगा जी के जलस्तर में तीसरे दिन भी गिरावट जारी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >