फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पहली बार स्कूल पहुंचे बक्सर के पूर्व छात्र रौशन कुमार, विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया

Buxar News : बक्सर फाउंडेशन स्कूल के पूर्व छात्र रौशन कुमार भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने. विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, छात्रों को दी सफलता की सीख.

Buxar News : फाउंडेशन स्कूल, गुरुदास मठिया, बक्सर की प्रार्थना सभा बुधवार को उस समय गौरवपूर्ण और भावुक क्षण की साक्षी बनी, जब विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रौशन कुमार भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार अपने विद्यालय पहुंचे. उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने रौशन कुमार एवं उनके परिजनों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया.

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

सुबह की प्रार्थना सभा का माहौल अन्य दिनों से बिल्कुल अलग था. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने पूर्व छात्र की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए. जैसे ही फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार विद्यालय परिसर पहुंचे, पूरा वातावरण गर्व और उत्साह से भर गया. विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति को बताया सफलता का आधार

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना और निरंतर मेहनत करना आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने की अपील की.

जिस प्रार्थना सभा में कभी कतार में खड़े होते थे, वहीं अधिकारी बनकर लौटे

अपने विद्यालय जीवन को याद करते हुए रौशन कुमार ने कहा कि कभी वह भी इसी प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों की कतार में खड़े होते थे. आज उसी विद्यालय में भारतीय वायु सेना के अधिकारी के रूप में सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गर्व और भावुकता का क्षण है.

2014 बैच के विद्यार्थी रहे हैं रौशन कुमार

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण ने बताया कि रौशन कुमार वर्ष 2014 बैच के विद्यार्थी रहे हैं. विद्यार्थी जीवन से ही वह मेधावी और अनुशासित छात्र रहे. विद्यालयी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे चलकर एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के माध्यम से भारतीय वायु सेना में चयनित हुए. प्रशिक्षण पूरा कर फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में अपने विद्यालय लौटना पूरे फाउंडेशन स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है.

पूर्व विद्यार्थियों की सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा

प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे पूर्ववर्ती विद्यार्थी आज भारतीय सशस्त्र सेनाओं के महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं. प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं. जरूरत उन संभावनाओं को पहचानने और निखारने की है. विद्यालय जीवन में बोया गया प्रतिभा और संस्कार का बीज समय के साथ अंकुरित होकर विशाल वृक्ष का रूप लेता है.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

सेना में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद

इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार ने सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया. उन्होंने भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों एवं तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

वर्दी में बेटे और पोते को देखकर भावुक हुए परिजन

रौशन कुमार के साथ उनके माता-पिता, दादा-दादी, चाचा एवं चाची भी विद्यालय पहुंचे. अपने बेटे और पोते को भारतीय वायु सेना की वर्दी में विद्यालय में सम्मानित होते देखकर उनके परिजन भी भावुक और गौरवान्वित दिखाई दिए.

फाउंडेशन स्कूल की गौरवशाली परंपरा का बताया प्रमाण

विद्यालय परिवार ने कहा कि रौशन कुमार की सफलता फाउंडेशन स्कूल की गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है. यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं. पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और विद्यालय के लिए शिक्षा, संस्कार एवं मार्गदर्शन की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

Also Read : तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष कुमार मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >