Buxar News: मैरेज हॉल में गोलीबारी मामले में पांच लोग गिरफ्तार

टाढ़ी रोड स्थित एक मैरेज हॉल में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है

बक्सर .

इटाढ़ी रोड स्थित एक मैरेज हॉल में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. इस घटना में संलिप्त 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो देसी पिस्टल व कारतूस रहित दो मैगजीन बरामद की गयी है. यह वारदात 15 अप्रैल को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योति मैरेज हॉल में हुई थी. गिरफ्तार होने वालों में शहर के चीनी मिल मुहल्ला निवासी मनोरंजन सिंह का पुत्र अटल सिंह उर्फ कृष्ण कुमार, सिविल लाइंस निवासी सुधीर श्रीवास्तव का पुत्र भोलू उर्फ अमित श्रीवास्तव, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोंधिला निवासी अभय कुमार सिन्हा उर्फ डबल लाल का पुत्र अमन श्रीवास्तव, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी निवासी अशोक सिंह का पुत्र मंटू सिंह व पांडेयपट्टी निवासी संजय कुमार दुबे का पुत्र लक्ष्मीकांत दुबे शामिल हैं. पूछताछ के बाद उक्त सभी आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सभी आरोपितों को कोर्ट भेजने से पूर्व पेश करते हुए पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने पुलिस की इस सफलता को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई और उनके द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया. टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व सूचना के आधार पर दो अपराधियों को पकड़कर पूछताछ की गई, फिर उनके बताने पर अन्य अपराधियों को दबोचा गया और उनकी निशानदेही पर चक्रंहसी स्थित लक्ष्मीकांत दुबे घर से खाली मैगजीन के साथ दो देसी पिस्टल बरामद किये गये. इसके अलावा सोंधिला निवासी विशाल श्रीवास्तव को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. विशाल के खिलाफ 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

आरोपितों के आपराधिक इतिहासएसपी ने बताया कि अटल सिंह उर्फ कृष्णा कुमार सिंह के खिलाफ नगर थाना में दो एवं मुफ्फसिल थाना में एक, अमल श्रीवास्तव के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में दो एवं नगर थाना में एक, भोलू उर्फ अमित श्रीवास्तव के खिलाफ नगर थाना में दो व मुफ.थाना में एक मंटू सिंह के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में दो व लक्ष्मी कांत दुबे के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में एक मामला दर्ज है.

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीएसपी ने बताया कि छापेमारी के लिए गठित टीम में सदर एसडीपीओ के अलावा मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, डीआईयू के युसूफ अंसारी, रविकांत प्रसाद, चंदन कुमार यादव व राज शर्मा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >