Buxar News: स्टेशन परिसर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बक्सर स्टेशन से बाहर निकलने वाली मुख्य द्वार के समीप प्लेटफार्म नंबर एक पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी

बक्सर

. गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बक्सर स्टेशन से बाहर निकलने वाली मुख्य द्वार के समीप प्लेटफार्म नंबर एक पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. जिसे लेकर अफरातफरी मच गया. हालांकि मौके पर उपस्थित रेल कर्मियों ने मौजूद फायर एक्सक्यूसर से शॉर्ट सर्किट से लगे आग पर काबू पा लिया. इस घटना से कोई क्षति तो नहीं पहुंचा मगर विधि व्यवस्था तकरीबन दो घंटे प्रभावित रहा. बक्सर स्टेशन के सीआईटी अजय कुमार ने कहा कि स्टेशन परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया. जिस पर नजर पड़ते ही मैं खुद फायर एक्सक्यूसर लेकर मौके पर पहुंचकर रेलकर्मियों की मदद से अगलगी पर काबू कर लिया. साथ ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही अनुमंडल अग्नि शमालय बक्सर से फायर ब्रिगेड की वाहन और वाटर टेंडर वाहन मौके पर पहुंच कर अगलगी पर काबू पा लिया. रेलकर्मियों की तत्परता से स्टेशन पर बड़ी हादसा टल गया. मौके पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >