Buxar News: बहू के अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत, विरोध में जाम की सड़क

चौसा प्रखंड क्षेत्र के शुक्रवार की देर शाम बहू की अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

चौसा

. चौसा प्रखंड क्षेत्र के शुक्रवार की देर शाम बहू की अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप घायल हो गया. घटना प्रखंड के राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया हाइवे मार्ग पर सिकरौल चिमनी के नजदीक अनियंत्रित बाइक मिट्टी के ढेर से टकरा गयी.

जिस पर सवार 55 वर्षीय रामाश्रय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाइक चला रहे 22 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. जिसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी रामाश्रय सिंह अपने भतीजा रवि कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बहू का दाह-संस्कार करने के लिए चौसा श्मशान घाट जा रहे थे. जिनके साथ अन्य दूसरी गाड़ियों से लोग पीछे भी थे. जैसे ही उनकी बाइक सिकरौल चिमनी के नजदीक पहुंचने वाली थी. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन के लाइट से चकाचौंध हो जाने से बाइक चालक की गति अनियंत्रित होकर रोड किनारे रखे मिट्टी के ढेर से जा टकरायी. टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों रोड पर गिर गए. रामाश्रय सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. रोड पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. तभी उनके गांव से जा रहे अन्य लोग भी कुछ ही मिनट बाद पहुंचे लोगों ने घायल रवि को चौसा सीएचसी पहुंचाया. मृतक के शव को रोड पर रखकर गाड़ियों का परिचालन बाधित कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची चौसा जिला पार्षद पूजा कुमारी ने परिजनों को संतावना देते हुए सरकार से उचित मुआवजा की मांग उठायी. ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा. घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. सरकार से हर संभव मिलने वाले मदद को लेकर आश्वासन दिया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया. घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नागपुर मुखिया शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहू भी किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी. जिसकी मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ था. तब तक उनके ससुर की हुई इस घटना में दर्दनाक मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है. वहीं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर लोग रोड किनारे मिट्टी या बालू गिरा दे रहे हैं. रोड से गुजरने वाले व्यक्ति को पता नहीं चलता है. अचानक इसके संपर्क में आने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं . इस तरह के कई ऐसे जगह हैं. जहां रोड किनारे लोगों ने मिट्टी एवं बालू का ढेर लगा रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >