Buxar News: टूटने लगी मानकों की अनदेखी कर नगर में बनायी गयी नाली और पीसीसी सड़क

नगर में नगर परिषद द्धारा हर वार्ड में युद्ध स्तर पर कार्य कराया गया है. वहीं नगर में नाली गली निर्माण में अनियमितता बरती गई है.

बक्सर

. नगर में नगर परिषद द्धारा हर वार्ड में युद्ध स्तर पर कार्य कराया गया है. वहीं नगर में नाली गली निर्माण में अनियमितता बरती गई है. जिसके कारण निर्माण के कुछ ही समय के बाद टूटने लगे है. कई जगहों पर सड़क पूरी तरह से दब गया है. जिसके कारण लोगों की परेशानी पहले की तरह ही होने लगी है. नगर परिषद क्षेत्र में लगभग सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर कार्य कराया गया है. जिसका निर्माण मानकों पर नहीं हुआ है.

मानकों पर निर्माण नहीं होने से सड़क अब दम तोड़ने लगा है. न ही निर्धारित मोटाई की सड़क व निर्धारित मानक पर नालियों का निर्माण कराया गया है. निर्माण के बाद पानी नहीं दिया गया है. जिससे सड़क पर बीच-बीच में दरारें पड़ने लगी है. वहीं कई जगहों पर धंस गया है. वार्ड नंबर 18 में बनी सड़क पर दरारें पड़ गई है. कई जगहों पर टूट गई है. जहां वाहनों का भी संचालन नहीं होता. इसके बावजूद सड़क खराब होने लगी है. नगर के ज्योति प्रकाश लाईब्रेरी के ठीक सामने व अंग्रेज कब्रिस्तान के दक्षिण पश्चिमी कॉर्नर से उत्तर पश्चिमी कॉर्नर तक नई सड़क निर्माण कार्य कराया गया है. यह सड़क राजपुर विधायक के घर तक बना हुआ है. यह सड़क पूर्व में पीसीसी ढलाई सड़क पर ढाला गया है. इसके बावजूद निर्माण में अनियमितता के कारण टूटने लगी है. वहीं वार्ड नंबर 18 में अंग्रेज कब्रिस्तान के उत्तर पश्चिमी कॉर्नर से कब्रिस्तान से सटे नई सड़क भी 9 लाख 13 हजार 18 रूपये से निर्माण कार्य कराया गया है. जिसका उद्घाटन बोर्ड लगाया गया है. एक ही जगह बनी दोनों सड़कों का मानक के अनुरूप नहीं हुआ काम : नगर के अंग्रेज कब्रिस्तान के दक्षित पश्चिमी छोर से उत्तर पश्चिमी छोर तक की सड़क कितने राशि व कब निर्माण कराया गया है .इसका अभी तक न तो प्राक्कलन बोर्ड लगा है और न ही उद्घाटन बोर्ड ही लगाया गया है. यह सड़क कितने राशि व कितनी दूरी तक कराया गया है. इसकी जानकारी नहीं है. इंद्रजीत कुशवाहा के घर से मीना मिश्रा के घर तक नाली व आरसीसी निर्माण कराया गया है. इस योजना को नगर परिषद ने 9 लाख 13 हजार 18 रूपये की राशि से निर्माण कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >