बक्सर: DPO की आईडी नहीं बनने से शिक्षकों का वेतन अटका, पहली तारीख को सैलरी देने की व्यवस्था पर लगा ब्रेक

बक्सर में नव पदस्थापित डीपीओ की आईडी जारी न होने से शिक्षकों का वेतन भुगतान रुका हुआ है। संघ ने शिक्षा विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।

Buxar News : नव पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) की आधिकारिक आईडी अब तक जारी नहीं होने से बक्सर जिले के शिक्षकों का वेतन भुगतान अटक गया है. आईडी के अभाव में न सिर्फ वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है, बल्कि शिक्षा विभाग से जुड़े कई अन्य प्रशासनिक कार्य भी लंबित हैं. इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ ने शिक्षा विभाग से तत्काल आईडी जारी करने की मांग की है.

पटना स्तर पर आईडी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक से हस्तक्षेप कर जल्द आईडी जारी कराने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि तकनीकी कारणों से जिले के हजारों शिक्षकों का वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है.

'सरकार की मंशा समय पर वेतन देने की है'

संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर राय ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की मंशा है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाए. लेकिन पटना स्तर से आईडी जारी नहीं होने के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है.

HRMS ऑनबोर्डिंग भी प्रभावित

रविशंकर राय ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भी इस संबंध में लगातार पटना स्तर पर संपर्क बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) की आईडी जारी होगी, शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान के साथ-साथ नव नियुक्त प्रधान शिक्षकों की HRMS ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी.

शिक्षकों ने शीघ्र समाधान की उठाई मांग

संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि आईडी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि शिक्षकों का वेतन समय पर मिल सके और विभागीय कार्यों में आ रही बाधा दूर हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >