Buxar News: शतचंडी यज्ञ में देवी जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रखंड के केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है.

केसठ

प्रखंड के केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है.शतचंडी महायज्ञ जगदीश्वर संतश्री दीनदयाल दास उर्फ बालक दास जी महाराज के नेतृत्व में हो रहा है.महायज्ञ आचार्य दयानंद मिश्र के देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन का कार्य हो रहा है. वही मंगलवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. देवी जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी गायक एवं फिल्म अभिनेता लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने देवी गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की.इसके बाद अपने भक्ति एवं देवी गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया . इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक देवी गीत गाया. जिसे खूब तालियां बटोरी .उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार बढ़ा तो मां काली विभिन्न रूपों में आकर रक्षा की है. वही वृंदावन निवासी राधा दीदी ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान संगीतमय कथा से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया. यह के समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ का समापन हवन पूजन एवं भव्य भंडारा के साथ के साथ नौ मई को होगा.मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती, मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान,रवि सिंह,राजू दुबे, संजय उपाध्याय,मोहित दुबे,अनिल उपाध्याय, विकास चौधरी , मुकुंद कुमार, अशोक सिंह, परशुराम जी,रमेश रजक, मुनीब उपाध्याय, मनोज पासवान, विनोद मास्टर,अजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >