Buxar News: कोर्ट से रोक के बावजूद जालसाजों ने करा दी जमीन की रजिस्ट्री

न्यायालय द्वारा रोक के बावजूद जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर जमीन को बेच दी है. इस मामले में नई बाजार निवासी व पेशे से अधिवक्ता रमेशचन्द्र द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

बक्सर. न्यायालय द्वारा रोक के बावजूद जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर जमीन को बेच दी है. इस मामले में नई बाजार निवासी व पेशे से अधिवक्ता रमेशचन्द्र द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी निवासी स्व.बसावन सिंह के पुत्र संजीव कुमार व रवि कुमार तथा नई बाजार निवासी स्व.राजाराम यादव के पुत्र कुंदन यादव के खिलाफ नामजदगी की गई है. आरोप है कि विवादित जमीन को कोर्ट द्वारा खरीद-बिक्री की रोक के बावजूद अवर निबंधक को मेल में लेकर इनके द्वारा जालसाजी करते हुए जमीन की रजिस्ट्री विभिन्न लोगों के नाम से कर दी गई है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >