Buxar News: युवती और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला में शुक्रवार को एक युवती और उसके परिवार पर एक साथ दो बार जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है

बक्सर

. नगर थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला में शुक्रवार को एक युवती और उसके परिवार पर एक साथ दो बार जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता नेहा कुमारी, पिता गुप्ता पासवान ने नगर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पहले मंदिर के पास और फिर शाम को उनके घर व दुकान पर हमला किया गया. जिसमें तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.मारपीट का आरोपित गिरफ्तारमुफ्फसिल पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले में शांतिनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जेल भेजा गया व्यक्ति भोला कुमार जो शांतिनगर मुहल्ला का रहने वाला है. जो पूर्व के मारपीट के मामले में आरोपित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >