Buxar News: डीडीसी ने लाभार्थियों से की संवाद

जिले में आयोजित की जा रही अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास शिविर का निरीक्षण करने बुधवार को नंदाव पंचायत के गुरदास मठिया उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल पहुंच गए

बक्सर

. जिले में आयोजित की जा रही अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास शिविर का निरीक्षण करने बुधवार को नंदाव पंचायत के गुरदास मठिया उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दी. इस शिविर में कुल दर्ज 70 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे लोगों में संतोष और उम्मीद दोनों का माहौल देखा गया. शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों के संयुक्त प्रयास से किया गया था.इसका उद्देश्य वंचित समुदायों को सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण किया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनकी क्या स्थिति है.उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि जो भी आवेदन शिविर में प्राप्त हुए हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए, ताकि लाभार्थियों को तुरंत राहत मिले.शिविर में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति, आवास योजना, तथा स्वरोजगार योजना से संबंधित अनेक सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए .इनमें से 70 प्रतिशत आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया. डीडीसी ने कहा प्रशासन का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे.इस तरह के शिविर इसके लिए एक प्रभावी माध्यम हैं.सभी विभागों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके आवेदन पारदर्शिता के साथ निपटाए जाएं. शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, सिडिपीओ बक्सर श्वेता कुमारी, विकास मित्र संगीत कुमारी, सुशील कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >