बक्सर में गंगा जी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा, दियारा क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस

Buxar News : बक्सर में गंगा जी का जलस्तर लगातार घट रहा है और अब यह चेतावनी बिंदु से भी नीचे पहुंच गया है. इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा कम हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.

Buxar News : गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को तेजी से गिरावट दर्ज की गयी. इसके साथ ही नदी का पानी 59.32 मीटर के निर्धारित चेतावनी बिंदु से भी नीचे पहुंच गया. जलस्तर में कमी से सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर के निचले एवं दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है. केंद्रीय जल आयोग के बुलेटिन के अनुसार, गंगा का जलस्तर करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है.

लगातार घट रहा गंगा का जलस्तर

रविवार सुबह 10 बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.62 मीटर दर्ज किया गया था. इसके बाद पानी लगातार 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटता रहा. रविवार शाम 7 बजे तक जलस्तर घटकर 59.53 मीटर पर पहुंच गया था.

सोमवार को जलस्तर में गिरावट की रफ्तार और तेज रही. सोमवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.40 मीटर दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे घटकर 59.36 मीटर पर पहुंच गया. इसके बाद भी नदी का जलस्तर लगातार कम होता रहा.

Also Read : बद्री नारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सातवें दिन भी धरना जारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम

चेतावनी स्तर से नीचे खिसकी गंगा

सोमवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर लुढ़ककर 59.31 मीटर दर्ज किया गया. यह 59.32 मीटर के निर्धारित चेतावनी स्तर से 1 सेंटीमीटर नीचे है. जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट से तटवर्ती और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा फिलहाल कम होता नजर आ रहा है.

Also Read : सासाराम: कुएं में सीढ़ी से उतर पानी पीते थे हाथी, शेरशाह के दौर के इस धरोहर का दिन बदलेगा

खतरे के निशान से 1.01 मीटर नीचे बह रही नदी

बक्सर में गंगा का खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. सोमवार शाम नदी का जलस्तर 59.31 मीटर दर्ज होने के कारण यह खतरे के निशान से 1.01 मीटर नीचे बह रही थी.

बक्सर का सुप्रसिद्ध राम रेखा घाट

जलस्तर में कमी के कारण रामरेखाघाट के विवाह मंडपों और तटवर्ती इलाकों में जमा बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे वापस गंगा की ओर लौटने लगा है. हालांकि, दियारा क्षेत्र के खेतों में अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में किसानों और ग्रामीणों की परेशानी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, लेकिन गंगा के घटते जलस्तर से बाढ़ के तत्काल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

Also Read : रोहतास के खनेठी मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर 301 छात्र, विषयवार शिक्षकों की भी कमी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >