बक्सर में दूसरे सोमवारी और शिवरात्रि पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, जानिए किन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

श्रावणी सोमवारी और शिवरात्रि पर बक्सर-ब्रह्मपुर मार्ग का रूट बदला गया है। प्रशासन ने वाहनों के प्रवेश और पार्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

बक्सर. श्रावणी मास 2026 की द्वितीय सोमवारी और शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बक्सर से ब्रह्मपुर तक यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है. नई व्यवस्था 9 अगस्त की शाम 4 बजे से 11 अगस्त की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी. प्रशासन ने आम लोगों से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है.

इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

प्रशासन के निर्देश के अनुसार थाना चौक से रामरेखा घाट पीपी रोड और ताड़ंका नाला से रामरेखा घाट तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं सिंडिकेट से पुलिस चौकी तक केवल दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी.

चारपहिया, ऑटो और बसों के लिए तय किए गए नए रूट

श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारु रखने के लिए चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों का रूट बदला गया है. ये वाहन गोलम्बर बाईपास से होकर ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़, दानी कुटिया, अंबेडकर चौक, स्टेशन, पुलिस चौकी, पांडेय पट्टी, गुमटी, स्कंदमाता मंदिर, डीएवी मोड़ और इटाढ़ी रोड के निर्धारित मार्गों से गुजरेंगे.

इन स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग

प्रशासन ने बस, चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिलों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है. वाहनों की पार्किंग किला मैदान, किला मैदान के पीछे, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास निर्धारित की गई है.

फोरलेन पर लागू रहेगा वन वे सिस्टम

द्वितीय सोमवारी के दौरान 9 अगस्त शाम 4 बजे से 10 अगस्त सुबह 10 बजे तक तथा शिवरात्रि पर 10 अगस्त शाम 4 बजे से 11 अगस्त सुबह 10 बजे तक बक्सर गोलम्बर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन की बाईं (उत्तरी) लेन पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इस अवधि में सभी वाहन दाहिनी (दक्षिणी) लेन से ही बक्सर और आरा के बीच आवागमन करेंगे. साथ ही बक्सर शहर में बड़े वाहनों की एंट्री भी प्रतिबंधित रहेगी.

एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, मरीजों को ले जाने वाले वाहन और अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ टिकट रखना होगा. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ के दौरान अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >