Buxar News : जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने यह कदम उठाया है. एसपी की ओर से जारी आदेश के तहत जिले के तीन महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
इस फेरबदल के तहत इटाढ़ी थाना में दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार पासवान को अब औद्योगिक थाना की कमान सौंपी गयी है. वहीं, महिला थाना में तैनात पूजा कुमारी को इटाढ़ी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
तिलक राय हाता में भी बदला प्रभारी
एसपी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, डुमरांव अनुमंडल के अति संवेदनशील तिलक राय हाता की प्रभारी पूजा कुमारी को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. उनकी जगह गंगा ब्रिज थाना के वर्तमान प्रभारी रोहित कुमार को तिलक राय हाता का नया प्रभारी बनाया गया है.
Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
औद्योगिक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष का जिले से बाहर तबादला
औद्योगिक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का तबादला जिले से बाहर किया गया है. इस कारण जारी स्थानांतरण सूची में उनकी नयी पोस्टिंग का उल्लेख नहीं किया गया है.
Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
24 घंटे के भीतर नये स्थान पर योगदान का निर्देश
एसपी शुभम आर्य ने कहा कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नवपदस्थापित स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही योगदान की प्रक्रिया पूरी होते ही इसकी लिखित रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में जमा करने की हिदायत दी गयी है.
Also Read : कैमूर के बौराई गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला अचेत, सदर अस्पताल में इलाज जारी
