विभाजन की दर्दनाक यादों को तस्वीरों में देखा, बक्सर में प्रदर्शनी के जरिए याद की गई त्रासदी

बक्सर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने देश की एकता और अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Buxuar News: बक्सर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामलीला मंच, बक्सर में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, सदर विधायक आनंद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया.

चित्रों और दस्तावेजों में दिखी विभाजन की पीड़ा

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान विभाजन के दौर की दर्दनाक दास्तां बयां करने वाले चित्रों और दस्तावेजों को देखा गया. प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान लोगों के विस्थापन, हिंसा और मानवीय त्रासदी को प्रमुखता से दर्शाया गया.

मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि वर्तमान भारत को पाने के लिए देश के टुकड़े करने पड़े थे. विभाजन के उस भीषण दौर में हमारे पूर्वज मारे गए और अमानवीय अत्याचारों का शिकार हुए. आने वाली पीढ़ी को उस समय के इतिहास और पीड़ा से अवगत कराना हमारा परम कर्तव्य है, ताकि देश को फिर कभी ऐसे विखंडन का सामना न करना पड़े.

देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प

सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि जो शक्तियां देश के विभाजन के समय जिम्मेदार थीं, वे आज भी किसी न किसी रूप में सक्रिय हैं और भारत को फिर से विखंडित करने के षड्यंत्र में जुटी हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करने की अद्भुत क्षमता है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश विरोधी शक्तियों के नापाक मंसूबों को विफल करने और 'अखंड भारत' के निर्माण का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी को समझा और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >