Buxar News: लग्जरी गाड़ी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनसोई चौसा पथ पर एक लग्जरी गाड़ी से भरी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

धनसोई. स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनसोई चौसा पथ पर एक लग्जरी गाड़ी से भरी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि एक स्कोर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में शराब की खेप खरवानिया गांव में पहुंचने वाला है. थानाध्यक्ष ने खरवानिया जाने वाली सभी रास्तों पर पुलिस को तैनात कर दिया.त भी धनसोई चौसा रोड में तेज रफ्तार से आ रही एक स्कोर्पियो गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया.पुलिस की गाड़ी देखकर वाहन में सवार तस्करों ने गाड़ी की और स्पीड बढ़ा दिया.और गाड़ी के बाहर रॉयल स्टैग व्हिस्की की सैकड़ों बोतल सड़क पर फेंक कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. मगर पुलिस ने भीखम डेरा गांव के पास दोनों ओर से घेरा बंदी कर तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही. जब्त स्कॉर्पियो के साथ खरवानिया गांव निवासी शराब तस्कर विनोद कुमार यादव उर्फ विरन यादव को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >