Buxar News(मृत्युंजय सिंह): गंगा दशहरा स्नान के अवसर पर 26 मई को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. जिला यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ज्योति चौक, थाना चौक, नाथ बाबा पुल, रामरेखा घाट पीपी रोड, पुराना सदर अस्पताल, सिसकेट जमुना चौक, थाना चौक, मठिया पुल और मुफस्सिल चौक पर दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
- गैलम्बर सिंडिकेट बाईपास बस स्टैंड → ज्योति चौक → डीएवी मोड़ → अंबेडकर चौक → स्टेशन आईटीआई रोड → मठिया मोड़ → चौसा
- गैलम्बर सिंडिकेट बस स्टैंड → रेलवे फ्लाई ओवर → इटाढ़ी रोड
ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए मार्ग:
- गैलम्बर सिंडिकेट बाईपास → ज्योति चौक → स्टेशन
- गैलम्बर सिंडिकेट → ज्योति चौक → आईटीआई रोड → नाथ बाबा नहर के रास्ते → ज्योति चौक
- गैलम्बर सिंडिकेट → ज्योति चौक → अंबेडकर चौक → बाजार समिति → नई बाजार → मठिया मोड़
पार्किंग स्थल:
ट्रैक्टर, पिकअप, बस और चार पहिया वाहनों के लिए हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति, गैलम्बर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी से पहले दक्षिण तरफ रेलवे मैदान निर्धारित किए गए हैं.
चार पहिया, तीन पहिया वाहन और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान और किला मैदान के पीछे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी, एंबुलेंस और अत्यावश्यक सेवा वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री घर से ही रेलवे टिकट लेकर निकलें. आम नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करें.
26 मई की सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप की नो एंट्री रहेगी. जिला पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी.
Also Read: कजरिया गांव में हनुमंत महायज्ञ शुरू, चौसा महादेवा घाट से निकली भव्य कलश यात्रा
