बक्सर में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान से दो और निर्विरोध तीन सदस्यों का चयन

Buxar News:(आशुतोष सिंह) बक्सर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. 13 पार्षदों की उपस्थिति में तीन सदस्य निर्विरोध और दो सदस्य मतदान प्रक्रिया के जरिए चुने गए. पूर्व के अधिकांश सदस्यों ने फिर से समिति में जगह बनाई.

Buxar News:(आशुतोष सिंह) नगर परिषद बक्सर की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अविनाश कुमार की देखरेख में सुबह करीब 11 बजे शुरू की गई. मतदान के दौरान कुल 13 पार्षद उपस्थित रहे.

सात प्रत्याशियों में से तीन निर्विरोध निर्वाचित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. इनमें राजू कुमार राय उर्फ झब्बू राय, दिलीप कुमार और अंजू सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. वहीं दो सीटों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

दो सीटों पर मतदान, पूर्व सदस्यों का दबदबा कायम

दो सीटों के लिए बबन सिंह के खिलाफ चक्रवर्ती चौधरी और मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ जगदीश कुमार मैदान में थे. मतदान परिणाम में बबन सिंह को 10 मत, जबकि चक्रवर्ती चौधरी को 2 मत मिले. वहीं मनोज कुमार गुप्ता को 10 मत और जगदीश प्रसाद को 3 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार पूर्व के पांच सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने एक बार फिर अपनी जगह बनाए रखी.

प्रशासन की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया 29 मई को सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर पूरी की गई. चुनाव के दौरान जिला उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहीं. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे.

निर्वाचित सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र और शपथ

चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया.

पार्षदों ने जताई खुशी

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियमतुला फरीदी ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने पूर्व समिति पर भरोसा जताते हुए नगर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. इस अवसर पर कई पार्षदों ने खुशी जाहिर की, जिनमें दीपक कुमार सिंह और हिटलर कुमार सिंह समेत अन्य शामिल रहे. बक्सर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पूर्व सदस्यों की दोबारा वापसी से नगर विकास कार्यों में निरंतरता की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: कैमूर में बिजली गिरने से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; इलाके में मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >