जिस बेटी की धूमधाम से की थी शादी, उसका शव आंगन में मिला; तीन आरोपी भेजे गए जेल

Buxar Dahej Death Case : बक्सर कोर्ट में डुमराव थाना कांड संख्या 263/2024 के दहेज हत्या मामले के तीन नामजद आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने तीनों को जेल भेज दिया.

Buxar Dahej Death Case : (विष्णुदत्त द्विवेदी) बक्सर की एक अदालत (कोर्ट) में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई. बहू की दहेज के लिए हत्या करने के मामले (डुमराव थाना केस नंबर 263/2024) में नामजद तीन आरोपियों—धर्मेंद्र चौधरी, संजीत चौधरी और सुमन देवी ने कोर्ट में सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया. तीनों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के सामने जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन जज ने उनकी अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें सीधे जेल भेज दिया.

जिला जज के पास भी अग्रिम जमानत की लगाई थी अर्जी

आपको बता दें कि इससे पहले इन आरोपियों ने जिला जज के पास भी अग्रिम जमानत (गिरफ्तारी से बचने) की अर्जी लगाई थी, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी और उनकी अर्जी खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा.

शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल के लिए किया जाता था प्रताड़ित

घटना की प्राथमिकी रोहतास जिले के करगहर थाना के बाधारी गांव के रहने वाले श्रवण चौधरी ने दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री लता कुमारी की शादी 18 फरवरी 2020 को पूरे धूमधाम के साथ डुमराव थाना के कासिया गांव के रहने वाले अंगद चौधरी के साथ की थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. इसे लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी सूचना उसने कई बार अपने मायके के लोगों को फोन से दी थी.

Also Read: औरंगाबाद में प्लास्टर का काम करने के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 27 वर्षीय मजदूर की मौत

आंगन में पड़ी थी लाश, जहर देकर हत्या का आरोप

इस बीच 28 जुलाई 2024 को उन्हे यह सूचना मिली कि उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया है. जब वह भागते-भागते उसके ससुराल पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी की लाश आंगन में पड़ी हुई है. इस हत्या को लेकर उन्होंने ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी मामले में तीन आरोपियों ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत में सरेंडर कर दिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है.

Also Read: बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 3 मोबाइल बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >