ब्रह्मपुर में अभाविप ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं समेत 35 लोगों ने किया रक्तदान

Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ब्रह्मपुर नगर इकाई ने रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया. इस पुनीत कार्य में कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे 35 यूनिट रक्त एकत्र हुआ.

Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ब्रह्मपुर नगर इकाई की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव ने की, जबकि संचालन हर्ष राज मिश्रा ने किया.

रक्तदान को बताया मानव सेवा का पुनीत कार्य

इस अवसर पर जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है. विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित के साथ-साथ समाजहित और सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है.

आम लोगों की सहभागिता को बताया सकारात्मक पहल

नगर मंत्री अभिराम मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मपुर नगर इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत है. परिषद आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य करती रहेगी.

युवाओं को सामाजिक दायित्व से जोड़ने पर जोर

प्रवासी कार्यकर्ता एवं खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं. रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम युवाओं को सेवा और सामाजिक दायित्व से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.

Also Read : चैनपुर से लापता 17 वर्षीय किशोरी बरामद, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मपुर अभाविप के पूर्व नगर मंत्री रंजीत कुमार ने रक्तदाताओं, अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.

Also Read : हाटा हाई स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के बीच मारपीट, करीब एक दर्जन पर आरोप

कार्यकर्ताओं ने भी किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में विवेकानंद पांडेय, मृदुल कृष्ण मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अनिल यादव, आशीष पांडेय, विक्की सिंह, पप्पू यादव, अनूप चौधरी और सुमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Also Read : शत्रुघ्न यादव हत्याकांड को लेकर पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >