Bihar News: शादी के ठीक एक दिन बाद सरहद से आया जवान को बुलावा, नई नवेली दुल्हनिया को छोड़ हुआ जम्मू रवाना

Bihar News: भारत-पाक युद्द के मद्देनजर सभी जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है. ऐसे में खबर बिहार के बक्सर जिले से है, जहां के रहने वाले एक जवान को शादी के ठीक एक दिन बाद सेना से बुलावा आया. बस फिर क्या था, सब कुछ छोड़कर जवान देश की रक्षा के लिए रवाना हो गया.

Bihar News: भारत-पाकिस्तान युद्द को लेकर देश में हलचल मची हुई है. सेना के जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है. ऐसे में खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है, जहां के रहने वाले सेना के जवान को उसके शादी के ठीक एक दिन बाद सरहद से बुलावा आया. बस फिर क्या था, जवान सब कुछ छोड़कर सीधे जम्मू के लिए रवाना हो गया. बता दें कि, नंदन गांव निवासी भगवान यादव के बेटे त्यागी यादव की केसठ गांव की प्रिया कुमारी से शादी हुई थी.

‘देश के लिए जान भी दे देंगे’

बता दें कि, दोनों की शादी 8 मई को हुई थी और इसके ठीक एक दिन बाद यानी कि 9 मई को सेना से बुलावा आया. जिसके बाद वह जम्मू के लिए रवाना हो गया. जानकारी के मुताबिक, त्यागी यादव बॉर्डर एरिया में एक संवेदनशील पोस्ट पर तैनात हैं. त्यागी यादव की माने तो, उनका कहना है कि, ‘शादी और परिवार अपने जगह है. मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है. उसके लिए जान भी दे देंगे. ऐसे मौके पर घर छोड़कर जाना बुरा तो लगता है लेकिन खुशी है कि, देश को मेरी जरूरत है.’

‘मुझे अपने पति पर गर्व है’

बता दें कि, गांव में जवान की शादी और शादी के ठीक एक दिन बाद बुलावा आते ही ड्यूटी के लिए लौट जाना, पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, त्यागी यादव की नई नवेली दुल्हनिया प्रिया कुमारी ने कहा कि, मैं अपने पति के इस कर्तव्यनिष्ठ फैसले का समर्थन करती हूं. मुझे उन पर गर्व है. इस तरह से बता दें कि, त्यागी यादव के परिवार से अन्य दो लोग भी सेना में तैनात हैं.    

Also Read: 6 लाख सुपारी देकर सगे भाई को मरवा दी गोली, बिहार के नवगछिया में कारोबारी हत्याकांड का हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >