बक्सर को मिली 4 नए डिग्री कॉलेजों की सौगात, नेताओं ने फैसले को बताया उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम

भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर में चार नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना का स्वागत किया है. यह कदम ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगा. अब छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

Buxar New Degree Colleges BJP Statement : बक्सर में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले में चार नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना का स्वागत किया है. पार्टी ने इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा.

Buxar news : जिले में शुरू हुए चार नए डिग्री कॉलेज

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में +2 उच्च विद्यालय नीमेज (ब्रह्मपुर), +2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर (केसठ), उच्च विद्यालय लीलाधरपुर (चक्की) तथा प्राथमिक विद्यालय बेलहरी (चौगाईं) परिसर में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं. पार्टी का दावा है कि इन संस्थानों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पठन-पाठन भी शुरू हो गया है.

'उच्च शिक्षा की राह होगी आसान'

भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि इन कॉलेजों के खुलने से जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को अब अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होगी.

भाजपा ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बक्सर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का जो संकल्प लिया गया था, यह कदम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यकर्ताओं ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम

इस अवसर पर रामकुमार सिंह, भोला सिंह, राजवंश सिंह, प्रियव्रत सिंह, राणा प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, इंदु देवी, मीना सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता, धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, रेखा गुप्ता, संध्या पांडेय, दीपक पांडेय, मनोज पांडेय, सतीष त्रिपाठी, नंद जी सिंह, धनंजय राय, रामाश्रय राम, हिरामन पासवान सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया. उनका कहना था कि यह पहल बिहार में शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >