बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बक्सर में विद्यार्थियों को मिली पठन सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

बैंक ऑफ बड़ौदा की डुमरांव शाखा ने 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उर्दू मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके भविष्य को संवारना है.

Bank of Baroda Buxar : बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को डुमरांव शाखा ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत उर्दू मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया. इस दौरान छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित अध्ययन और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया.

Buxar News : विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित

शाखा प्रबंधक मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग देना है. उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.

शिक्षा में सहयोग को बताया सराहनीय पहल

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी अवध दुबे और गुड्डू कुमार, डुमरांव नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष विकास ठाकुर, विजय कुमार, धीरेंद्र निराला, इकराम खान तथा विद्यालय की प्राचार्या अन्नपूर्णा त्रिपाठी उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सहयोगात्मक प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

बैंक की योजनाओं और एमओयू की दी जानकारी

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहम्मद इमरान अंसारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए सेवा संबंधी समझौते (एमओयू) के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ अधिकारियों और कर्मियों तक अधिक प्रभावी तथा सुगम तरीके से पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >