बक्सर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, डीएम ने कहा- बेहतर पोषण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

Buxar News : बक्सर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने और पोषण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर.

Buxar News : समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को डीएम साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया. भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जायेगा. इस वर्ष की थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" रखी गयी है.

महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाना है. पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को सामुदायिक पोषण, देखभाल और बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का बेहतर पोषण पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

आहार विविधता और मातृ स्वास्थ्य पर होंगी गतिविधियां

डीएम ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, पोषण, बाल्यावस्था में प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी.

Also Read : बक्सर में दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, राजस्व कर्मचारी के बेटों पर मोबाइल तोड़ने का भी आरोप

जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की भागीदारी पर जोर

डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, माताओं, किशोरियों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. साथ ही सभी आयोजित गतिविधियों की जन आंदोलन डैशबोर्ड पर इंट्री करने का भी निर्देश दिया.

Also Read : बक्सर में घटने लगा गंगा जी का जलस्तर, खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा पानी

जिला स्तरीय पदाधिकारी और आंगनबाड़ी कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं.

Also Read : बक्सर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, होटल से एक बाल श्रमिक मुक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >