Buxar News: रेडक्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था : डीएम

रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर एवं एक दिवसीय मानवता की ओर विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया

बक्सर. रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर एवं एक दिवसीय मानवता की ओर विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. आयोजन के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा झंडत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वही रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला एवं बच्चों के नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया. आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन कर सोसाइटी के संस्थापक डोनाल्ड हेनरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया. मानवता की ओर थीम पर वक्ताओं के द्वारा अपनी अपनी बात रखी गई. वहीं अतिथियों के स्वागत क्रम में रेडक्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल के द्वारा जिला पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया. उपाध्यक्ष सौरव तिवारी द्वारा सिविल सर्जन कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा चेयरमैन नगरपालिका कमरून निशा फरीदी का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा किया गया. सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने रेडक्रॉस बीते वर्ष के किए गए पूरे कार्य की विवरणी जिला पदाधिकारी एवं समस्त रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के बीच प्रस्तुत किए और आगे की कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत किये. वहीं जिला पदाधिकारी के द्वारा बक्सर रेडक्रॉस सोसायटी के आपदा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य एवं रक्तदान शिविर, सामाजिक संगठनों के द्वारा कराए जाने के लिए सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सराहना किये. इसके साथ ही इसमें और बल देने की बात जिला पदाधिकारी के द्वारा कही गयी. वहीं उनके द्वारा यह भी कहा गया की रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था है. इससे जुड़कर युवा एवं युवती को समाज में अग्रणी भूमिका निभाने में बहुत ऊर्जा मिलती है. इस कार्यक्रम में आपदा प्रभारी राजीव सिंह, राज्य प्रतिनिधि सचिन कुमार राय, सत्येंद्र सिंह, ओम जी यादव, अनिल केजरीवाल, मनोज कुमार राय, अविनाश जयसवाल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय, पूर्व सैनिक संघ के संरक्षक डॉ पीके पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष सरोजा देवी एवं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि परमा यादव, विद्या चौबे, कामेश्वर पांडेय, कांग्रेस नेता रविकांत ओझा, पप्पू मिश्रा, रोटरी के मनोज केसरी एवं पूर्व सैनिक संघ के करीब सभी सदस्य समिति के कार्यों में सहयोग हेतु अपनी महती भूमिका निभाये. सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदा कार्य करती रहेगी. वही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >