Buxar News: ब्रह्मपुर में फर्जी स्टांप पेपर की सप्लाइ करने का आरोपित पटना से गिरफ्तार

ह्मपुर में फर्जी स्टाम्प पेपर का सप्लाई देने वाला आरोपी पटना से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया

डुमरांव

. ब्रह्मपुर में फर्जी स्टाम्प पेपर का सप्लाई देने वाला आरोपी पटना से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. नकली स्टाम्प पेपर विक्रता व अधिवक्ता असीम कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी थी. पटना के कुर्जी मोड़ के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना के कुर्जी मोड़ के समीप से फर्जी स्टांप पेपर के मुख्य सरगना दिनेश कुमार चौधरी, पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी की गिरफ्तारी हुई है.

गिरफ्तार आरोपित के पास से 100, 500, व 1000 के कुल 55,525 रुपए के फर्जी स्टांप पेपर पुलिस ने बरामद की है. गिरफ्तार आरोपित भी कहीं से स्टांप पेपर लेकर आता था. वह कहां से नकली स्टाम्प लेकर आता था, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. फर्जी स्टैंप पेपर के मुख्य सरगना का सुराग आज गिरफ्तार दिनेश से पाने में पुलिस जुटी है. उक्त आरोपी पटना से ट्रेन द्वारा नकली स्टाम्प लाता था और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डिलीवर करता था. बताते चलें कि बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर पिछले सप्ताह के सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव अफाक अख्तर अंसारी एवं वरीय कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान के संयुक्त दल द्वारा प्रखंड ब्रह्मपुर में बिना लाइसेंस वाले स्टाम्प वेंडर्स के विरुद्ध छापेमारी की गयी थी.

अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज :

छापेमारी के दौरान असीम कुमार द्वारा बताया गया कि उसने 5-7 दिन पहले ही दिनेश कुमार नाम के व्यक्ति से ब्रह्मपुर में स्टाम्प प्राप्त किया था. ब्रह्मपुर थाना द्वारा असीम कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. साथ ही अवैध स्टाम्प की बिक्री, स्टाम्प रैकेट के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा था. नकली स्टांप रैकेट की अगली कड़ी की तलाश में पुलिस अब भी लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >