Buxar News: योग गुरु शिवानंद के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन

सोमवार को नगर स्थित एक निजी सभागार में योग प्रशिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता योग प्रशिक्षक सह राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ के सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की.

डुमरांव

. सोमवार को नगर स्थित एक निजी सभागार में योग प्रशिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता योग प्रशिक्षक सह राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ के सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की. बैठक में 129 वर्षीय योग गुरु शिवानंद के निधन पर श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान डॉ संजय सिंह ने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित 129 साल के योग गुरु शिवानंद का शनिवार रात वाराणसी में निधन हो गया. जिसके कारण योग प्रशिक्षकों में काफी निराशा है. उन्होंने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अस्पताल में रात 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ संजय ने बताया कि योग गुरु अन्न नहीं खाते थे, वें योग साधना में हमेशा लीन रहते थे, 2022 में योग गुरु राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से नवाजे गए थे, वे योग साधना को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते थे, साथ ही साथ दूसरों को भी इसके लिए उत्साहित करते थे. डॉ संजय सिंह ने बताया कि 2023 में गोपालगंज में योग सम्मान से योग गुरु शिवानंद ने मुझे अपने हाथों से योग के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किए थे. तब से हम उनके शिष्य बने हैं. जिसके कारण आज योग मौके पर सुधीर कुमार, विजय प्रकाश सिंह, श्याम प्रकाश सिंह यादव, दीपू कुमार, रीना कुमारी, सुमन कुमारी, आंचल कुमारी, रिंकू कुमारी, संजय कुमार, संगीता कुमारी, सोनी कुमारी सहित अन्य लोगों ने योग गुरु के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >