Buxar News: ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो और चारपहिया वाहन की टक्कर, कथावाचक समेत 7 घायल

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाला आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी.

डुमरांव. नया भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाला आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी. सड़क दुर्घटना में सुप्रसिद्व कथावाचक समेत कुल सात लोग जख्मी हो गये, जिसमें एक साल की एक बच्ची भी शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बक्सर के तरफ से ऑटो आ रही थी. उधर से ही तेज गति में कर भी आ रही थी ऑटो के समीप आते-आते कार का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ऑटो में जोरदार टक्कर हो गया. घटना एक केला लदे ऑटो वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में हुई जिसमें कार चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. वहीं कार में पलटने के कारण उस पर सवार सात लोग घायल हो गए. संयोग बस नया भोजपुर थाने के डायल 112 के टीम सिपाही जितेंद्र कुमार व छोटेलाल एक जमीनी विवाद सुलझाने के लिए नावाडेरा की तरफ जा रहे थे. उन्होंने घटनास्थल पर जैसे ही घायलों को अचेतावस्था में देखा, तुरंत एक वाहन की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर सभी घायलों का इलाज कराया गया. समय रहते उपचार होने से सभी जख्मियों की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक एक चार पहिए वाहन में सवार होकर कथावाचक का परिवार अयोध्याजी से दर्शन कर पुनः गयाजी वापस जा रहा था. घायलों में गयाजी जिले के परैया थाना के राजपुर गांव निवासी शनि कुमार, शनि की मां सुनीता देवी, बहन शिवानी कुमारी, नाना कृष्णा सिंह, पत्नी सह सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी माया सरस्वती, शनि की बहन अनामिका, साथ में 1 साल की पुत्री मीरा सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंचे नया भोजपुर थाना के एएसआई दिलीप मांझी सहित अन्य पुलिस बल ने दोनों वाहनों को अपनी कस्टरडी में ले लिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कस्टडी में लेकर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >