बिहार: भूमि विवाद में मां-बेटी की गोली मार कर हत्या

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के सिकरौल थाना अंतर्गत बाबूगंज इंग्लिश गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार देर रात बेखौफ हमलावरों ने एक मां एवं उनकी बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी. डुमरांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी आरके गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में मनोज सिंह की पत्नी मीना देवी (32) […]

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के सिकरौल थाना अंतर्गत बाबूगंज इंग्लिश गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार देर रात बेखौफ हमलावरों ने एक मां एवं उनकी बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी. डुमरांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी आरके गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में मनोज सिंह की पत्नी मीना देवी (32) एवं दो वर्षीय पुत्री गीता कुमारी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में मनोज सिंह ने स्थानीय थाना में तीन लोगों उमाशंकर सिंह, कुन्ती देवी एवं सरोज सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >