Rajgir Land Parcha Distribution : नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत अंतर्गत कोलवाबाद महादलित टोला के 19 लोगों को जमीन का पर्चा मंगलवार को सौंपा गया है. ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने लाभुकों को पर्चा प्रदान किया. इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे.
पर्चा पाने वाले लाभुकों और जमीन का विवरण
पर्चा पाने वालों में सुदमिया देवी, पति नागेश्वर मांझी, पिंकी देवी, पति महेन्द्र मांझी, मुन्नी देवी, पति हृदय मांझी, शरमणी देवी, पति अनिल मांझी, शकुन्ती देवी, पति रविन्द्र मांझी तथा संजु देवी, पति बुट्टू मांझी को तीन-तीन डिसमिल जमीन दी गई है.
चांदो देवी, पति अजय मांझी को 1.79 डिसमिल, सरीफा देवी, पति रवि मांझी को 1.70 डिसमिल, पिंकी देवी, पति राधे मांझी को तीन डिसमिल, रामरती देवी, पति गोविन्द मांझी को 1.5625 डिसमिल, लालति देवी, पति मदन मांझी को 2.41 डिसमिल तथा किरण देवी, पति सदन मांझी को 2.86 डिसमिल जमीन का पर्चा मिला.
इसी तरह रमनी देवी, पति सदन मांझी को तीन डिसमिल, राजकुमारी देवी, पति किशोरी मांझी को 2.35 डिसमिल, रिंकी देवी, पति लालो मांझी को 1.75 डिसमिल, सिया देवी, पति मिथलेश मांझी को 2.41 डिसमिल, जीरा देवी, पति राज कुमार मांझी को 1.5 डिसमिल, मालो देवी, पति भूषण मांझी को 1.5 डिसमिल और लालती देवी, पति विलास मांझी को तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया.
अंतिम पायदान के लोगों के विकास पर जोर
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों सहित हर वर्ग के लिए काम कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांवों के विकास का जो सपना देखा था, वह अब साकार हो रहा है.
Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर
सात निश्चय योजना के माध्यम से गांवों के विकास की आधारशिला रखी गई. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में बदलाव हुआ है. गांवों को सड़कों से जोड़ने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार बिहार को गति दे रही है.
राजगीर का विकास और महादलित समाज का उत्थान
उन्होंने कहा कि राजगीर को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका रही है. पर्यटन के कारण देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. बिहार के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जीविका से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्विकास से विभिन्न देशों के विद्यार्थी यहां अध्ययन के लिए आ रहे हैं.
मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में महादलित और दलित समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई. उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है. जमीन का पर्चा मिलने से लाभुकों को आवास और स्थायी जीवन का आधार मिलेगा.
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अधिकारी और लोग
कार्यक्रम में एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता, बीडीओ एजाज आलम, सीओ कौशिल्या कुमारी, मुन्ना कुमार, जयराम सिंह, राकेश कुमार, कुमार वेदनिधि, सुबेन्द्र राजवंशी सहित अन्य मौजूद थे.
