नालंदा : दो बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए निकली महिला लापता, 10 दिन बाद भी नहीं चल सका पता

Nalanda Woman Missing : नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पावापुरी से 29 जुलाई को दो बच्चों के साथ ससुराल के लिए निकली महिला प्रीति कुमारी का 10 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Nalanda Woman Missing : नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र से एक महिला के अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. महिला 29 जुलाई को बच्चों के साथ घर से निकली थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसका और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है.

काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पावापुरी ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. महिला और बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं.

ससुराल जाने के दौरान रास्ते से हुई गायब

लापता महिला की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. उसकी मां रूबी देवी, जो रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी वासुदेव प्रसाद की पत्नी हैं, ने बताया कि वह फिलहाल पावापुरी में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थीं.

29 जुलाई को प्रीति अपने 7 वर्षीय बेटे रितिक कुमार और 5 वर्षीय बेटे रियांश कुमार को लेकर सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी. परिजनों के मुताबिक, प्रीति को बच्चों के साथ उसी दिन शाम तक धरहरा पहुंच जाना था. लेकिन देर शाम तक जब वह ससुराल नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों द्वारा खोजबीन और थाने में शिकायत

पहले आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई. इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से महिला और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

करीब 10 दिनों तक लगातार तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः परिवार ने पुलिस की मदद लेने का निर्णय लिया. परिजनों ने पावापुरी ओपी में लिखित आवेदन देकर महिला और दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना दी तथा उनकी सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

पुलिस जांच और परिजनों की चिंता

पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला और बच्चों के संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश कर रही है.

इधर, परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और दोनों बच्चों की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है. दस दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण परिवार के लोग लगातार परेशान हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >