नालंदा के इस्लामपुर प्रखंड के रानीपुर पंचायत की मुखिया रिंकू देवी के पिता और आत्मा पंचायत अंतर्गत शरीफाबाद गांव के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य सह 55 वर्षीय समाजसेवी सुरेन मोची का लंबी बीमारी से आकस्मिक निधन हो गया है.
समाजसेवी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई.
समाजसेवी अपने पीछे पत्नी कल्मपत देवी, तीन पुत्र-जयराम, राजाराम और श्रीकांत, तथा दो पुत्रियों-रानीपुर पंचायत की मुखिया रिंकू देवी और मिनता देवी को छोड़ गए हैं.
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने जताया शोक
निधन की खबर सुनते ही रानीपुर पंचायत की मुखिया एवं पुत्री रिंकू देवी, आत्मा पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर सिंह, धोबडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह, राजद नगर परिषद इस्लामपुर के अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ मंत्री जी, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव, सुनील सिंह, रानीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व दामाद अनिल कुमार और समाजसेवी भागवत सिंह यादव शरीफाबाद गाँव पहुँचकर शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
