सब्जी मंडी की भीड़ से हिलसा में जाम, SDO से मिले लोग; ई रिक्शा के मनमाने परिचालन पर रोक की मांग

हिलसा शहर की लगातार जाम की समस्या पर प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ अमित कुमार पटेल से मुलाकात की. सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की गई है.

Hilsa Traffic Jam : बिहारशरीफ जिले के हिलसा शहर में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या के समाधान को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ अमित कुमार पटेल से मुलाकात की, और प्रतिनिधिमंडल ने शहर में जाम के प्रमुख कारणों से अवगत कराते हुए इसके स्थायी समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की.

सब्जी मंडी और सुबह के समय होने वाली परेशानी

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि रामबाबू के पास स्थित सब्जी मंडी के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है क्योंकि सुबह के समय सब्जी मंडी में खरीदारों व दुकानदारों की भीड़ के साथ सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, और इसी समय स्कूली बच्चों को स्कूल जाने तथा बड़ी संख्या में लोगों को पटना व कार्यालयों के लिए आवागमन करना पड़ता है जिससे सभी को परेशानी होती है.

सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने और ई-रिक्शा के परिचालन की बात

प्रतिनिधिमंडल ने सब्जी मंडी को शहर के किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता बताई ताकि मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके.

Also Read : जमीन की रजिस्ट्री हुई ऑनलाइन तो क्यों घट गई रफ्तार? राजगीर में सिर्फ 3 निबंधन, डीड राइटरों का काम भी प्रभावित

इसके अलावा बिहार रोड, सिनेमा मोड़, बरूणतल एवं मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और टोटो के मनमाने परिचालन को भी जाम का प्रमुख कारण बताया गया.

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक और सड़क चौड़ीकरण

प्रतिनिधिमंडल ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की, और सदस्यों ने बिहार रोड के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को भी जल्द पूरा कराने की मांग रखी, और कहा कि सड़क चौड़ीकरण और सब्जी मंडी के स्थानांतरण से समस्या कम हो सकती है.

एसडीओ का आश्वासन और मौके पर उपस्थित लोग

एसडीओ अमित कुमार पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है.

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, तथा इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अजय कुमार, प्रफुल्ल पटेल, उमेश यादव, विकास कुमार और हंसन खां समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >