नालंदा : हरनौत बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में मोटरसाइकिल ले जाता दिखा चोर, जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ के हरनौत बाजार में एसबीआई बैंक के पास से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के छोटी मुढ़ारी गांव निवासी राजेश कुमार खन्ना के पुत्र प्रमोद कुमार शनिवार को दवा एवं सब्जी खरीदने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से हरनौत बाजार आए थे.

दवा खरीदने के दौरान हुई घटना और खोजबीन

दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हरनौत बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास खड़ी की और मेडिकल दुकान से दवा लेने चले गए. दवा लेकर जब प्रमोद कुमार वापस लौटे तो जिस स्थान पर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी, वहां बाइक नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की वारदात

मोटरसाइकिल चोरी होने की आशंका के बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी हरनौत थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद करने तथा चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई.

थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस की कार्रवाई

हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिली है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. चोर की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >