नालंदा: बिंद प्रखंड कार्यालय में हिंदी दिवस आयोजित, सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग पर जोर

बिंद प्रखंड कार्यालय ने हिंदी दिवस का आयोजन कर सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. सरकारी योजनाओं और सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हिंदी के सरल प्रयोग को प्राथमिकता देने की बात कही गई.

Hindi Diwas: स्थानीय प्रखंड कार्यालय में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के साथ बिजली विभाग और बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग तथा इसके महत्व पर चर्चा की गयी.

सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ जफरूद्दीन ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, सभ्यता और जीवन-मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है. इसकी लिपि देवनागरी है और यह देश में व्यापक रूप से बोली व समझी जाने वाली भाषाओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि हिंदी करोड़ों लोगों की मातृभाषा अथवा प्रथम भाषा है.

पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों में बढ़ रहा प्रयोग

बीडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता, सिनेमा, टेलीविजन, शिक्षा और डिजिटल माध्यमों में हिंदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सरकारी कार्यालयों में भी हिंदी के सरल और सहज प्रयोग को प्राथमिकता देने की जरूरत है, ताकि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और सूचनाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके. उन्होंने सभी कर्मियों से सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के साथ-साथ भाषा को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.

अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

मौके पर सीओ रामायण कुमार, सीडीपीओ रेणु कुमारी, बिजली विभाग की जेई कुमारी श्वेता सिन्हा, आरओ अर्चना यादव, एमओ शांभवी कौशिकी, मोहनवी, चंद्रमौली प्रसाद, सागर पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >