बिहारशरीफ में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, रात से शुरू हुआ कचरा उठाव

बिहारशरीफ शहर की सफाई व्यवस्था आठ दिनों की हड़ताल के बाद आखिरकार बहाल हो गई है. नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त होने के बाद से ही शहर में कचरा उठाव का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. इससे शहरवासियों को गंदगी और दुर्गंध से निजात मिलने की उम्मीद है.

Bihar Sharif Municipal Corporation: आठ दिनों से ठप पड़ी बिहारशरीफ शहर की सफाई व्यवस्था आखिरकार पटरी पर लौट आई है. नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार रात समाप्त हो गई. इसके बाद रात से ही शहर में कचरा उठाव का कार्य शुरू कर दिया गया.

सुबह से सफाई अभियान शुरू, शनिवार से डोर-टू-डोर कलेक्शन

शुक्रवार सुबह से सफाईकर्मी शहर की गलियों और मोहल्लों में झाड़ू लगाने में जुट गए. वहीं, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह का कार्य शनिवार से शुरू किया जाएगा. हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है. पिछले एक सप्ताह से कचरे और दुर्गंध से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है.

प्रमुख सड़कों और बाजारों से हटाया जा रहा कचरा

नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि सबसे पहले शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों से कचरा उठाने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द गंदगी से राहत मिल सके.

ब्लीचिंग पाउडर का भी कराया जा रहा छिड़काव

नगर आयुक्त ने बताया कि कचरा हटाने के तुरंत बाद संबंधित स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है. इससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सकेगा.

दो-तीन दिनों में सामान्य होगी सफाई व्यवस्था

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि हड़ताल के दौरान जमा हुए कचरे को अगले दो से तीन दिनों में पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा. इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था पहले की तरह नियमित रूप से संचालित की जाएगी.

Also Read: यात्रियों को राहत: दिल्ली से बिहार के इन 6 शहरों के लिए चलेंगी AC लग्जरी बसें, किफायती टिकट प्राइस भी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >