नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पर वेबिनार, छात्राओं को बताया आवेदन का तरीका

बिहार में 12 अगस्त को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को लेकर एक राज्यस्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया. इसमें सरकारी विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के तत्वावधान में 12 अगस्त को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप’ की आवेदन प्रक्रिया को लेकर राज्यस्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया. डीएसटीटीइ के सचिव हिमांशु शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित वेबिनार में राज्य के 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं 46 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय में सीधा प्रसारण

नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय, चंडी के कमरा संख्या 006 में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

वेबिनार में छात्रवृत्ति की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई. यह छात्रवृत्ति सरकारी विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं के लिए है.

Also Read : लद्दाख घूमने दोस्तों संग गए थे भोजपुर के दो युवक, लैंडस्लाइड में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्राचार्य और अन्य शिक्षकों की उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल नंदन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. राजेश रंजन सिन्हा, डॉ. अजय कुमार एवं मो. मुश्ताक कादरी उपस्थित रहे.

प्राचार्य डॉ. गोपाल नंदन का संबोधन

वेबिनार के बाद प्राचार्य डॉ. गोपाल नंदन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक बाधाएं प्रतिभाशाली छात्राओं की शिक्षा में रुकावट नहीं बननी चाहिए. उन्होंने छात्राओं से छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर पूरी निष्ठा से पढ़ाई करने की अपील की.

कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का समन्वय और तकनीकी सहयोग

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजेश रंजन सिन्हा ने किया, जबकि मो. मुश्ताक कादरी ने सहयोग प्रदान किया. महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया एवं दस्तावेज अपलोड करने में हरसंभव तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >