बिहारशरीफ : हथियार लेकर बाजार में घूम रहा युवक गिरफ्तार , कट्टा और आठ गोलियां बरामद

Nalanda Illegal Weapons : नालंदा में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दीपनगर थाना पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

Nalanda Illegal Weapons : नालंदा में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. इसी अभियान के तहत दीपनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंचनपुर गांव स्थित कीचिनिया पुल के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

हथियार लेकर घूमने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर जिले में अवैध आग्नेयास्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान दीपनगर पुलिस को सूचना मिली कि कंचनपुर गांव के कीचिनिया पुल के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.

तलाशी में कट्टा और आठ कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान वेरौटी गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. वह सत्येंद्र सिंह का पुत्र बताया गया है. दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार और कारतूस कहां से आए थे और इन्हें रखने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था. मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : बिहारशरीफ : मूर्ति निर्माण सामग्री की कीमत में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा, घटे ऑर्डर से मूर्तिकारों की बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >