Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कंपकंपी, रात में लुढ़क रहा पारा, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. सर्द पछुआ हवा से शाम ढ़लते ही लोगों को कनकनी महसूस रही है. साथ ही हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है.

Bihar Weather: बिहार के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. सर्द पछुआ हवा से शाम ढ़लते ही लोगों को कनकनी महसूस रही है. साथ ही हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छाया रहेगा.

दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

अगले तीन दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आस पास समुंद्र तल से औसत 1.5 किमी उपर बना हुआ है. एक और चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व बांग्लादेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में समुंद्र तल से औसत 1.5 किमी उपर स्थित है. इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान बिहार के मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Also Read: पटना के इन भवनों में ठहरना हुआ महंगा, अब आम लोगों को चुकाने होंगे चार गुने अधिक पैसे

अधिकांश जिलों में सुबह के समय छाया रहेगा कुहासा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आसमान साफ और न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है. हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय अधिकांश भागों में देखने को मिल सकता है. आज यानी 22 नवंबर को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. शाम होते ही कनकनी शुरू हो जाएगी.

शाम होते ही हवा की क्वालिटी हो जा रही खराब

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों शाम होते ही हवा की क्वालिटी खराब हो जा रही है. 22 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक हाजीपुर का AQI 384, बेतिया का 331, राजगीर का 330, मुजफ्फरपुर का 316 और बक्सर का AQI 304 रिकार्ड किया गया.

इन जिलों की हवा रेड जोन यानी खतरनाक श्रेणी में है. इसके अलावा राजधानी पटना का AQI 237 दर्ज किया गया. पिछले कई दिनों से यह देखी जा रही है कि शाम ढलते ही हवा की क्वालिटी खराब हो जा रही है. हाजीपुर की हवा तो कई दिनों से बेहद खराब स्थिति में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >