Bihar News: गुड न्यूज! आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Bihar News: बिहार में आयुष डॉक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. जानिए, कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Bihar News: बिहार में आयुष डॉक्टरों के पद पर बंपर भर्ती निकली है. इस भर्ती में वैसे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जो आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी से मेडिकल की पढ़ाई कर चुके हैं. इन अभ्यर्थियों के लिए आयुष डाॅक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो रही है. बता दें, यह भर्ती स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की तरफ से निकाली गई है. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट Shs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आयुष डाॅक्टर के कुल 2619 पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल पदों में आयुर्वेदिक आयुष डॉक्टर के 1411 पद, आयुष डॉक्टर (होम्योपैथिक) के 706 पोस्ट और आयुष डॉक्टर (यूनानी) के 502 पद शामिल हैं. 

ये है शैक्षणिक योग्यता

आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक) पदों पर अप्लाई करने के लिए के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री होना आवश्यक है. वहीं आयुष डॉक्टर (होम्योपैथिक) पद के लिए होम्योपैथी मेडिसिन और सर्जरी बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. आयुष डॉक्टर यूनानी पदों पर अप्लाई के लिए अभ्यर्थी के पास यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Shs.bihar.gov.in पर जाना है. यहां होम पेज पर दिए गए Advertisement सेक्शन में जाएं. यहां अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें. डिटेल्स दर्ज करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें. इसके बाद फीस जमा करें और सबमिट करें.

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी अभ्यर्थी को 500 रुपए आवेदन फीस के रूप में देना होगा. वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए निर्धारित की गई है. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. आयुष डॉक्टर के पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा. एग्जाम 100 नंबर का होगा. वहीं सीबीटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >