Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे रहेगा चालू, हाईकोर्ट ने रोक की मांग वाली याचिका को किया खारिज

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे जमीन सर्वे पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को याचिकाकर्ता अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह द्वारा शुक्रवार को वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इसे खारिज भी कर दिया है.

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे जमीन सर्वे पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को याचिकाकर्ता अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह द्वारा शुक्रवार को वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इसे खारिज भी कर दिया है. कोर्ट का कहना था कि याचिका में पर्याप्त ब्योरा नहीं दिया गया है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्तमान में हो रहे सर्वे में बहुत खामियां हैं. कोई कानूनी तंत्र नहीं अपनाया गया है. चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई की गई है.

याचिका में आरोप- वर्तमान सर्वे से स्थिति होगी और बदतर

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि वर्तमान सर्वे से स्थिति और बदतर हो जाएगी, जिसकी वजह से भविष्य में मुकदमों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. वर्तमान सर्वे में भविष्य में आने वाली कठिनाइयों की अनदेखी की गई है. याचिकाकर्ता ने 7 सितंबर, 2024 को राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के राजस्व व भूमि सुधार विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को अभ्यावेदन दिया था.

Also Read: बिहार में डबल एडमिशन का पर्दाफाश, 3.5 लाख विद्यार्थियों की अब खैर नहीं, होगी कार्रवाई…

याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि बहुत से ऐसे मामले हैं, जिनमें जमीन पर अधिकार को लेकर अदालत में मामले अभी लंबित हैं. याचिका में राज्य के चीफ सेक्रेटरी और राज्य के राजस्व व भूमि सुधार विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को प्रतिवादी बनाया गया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >