Bihar Election 2025: पहले फेज में 16 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा! दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई बड़े चेहरे शामिल

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग में 18 जिलों की 121 सीटों पर 16 मंत्रियों की किस्मत EVM में आज बंद हो जाएगी. 16 मंत्रियों की लिस्ट में 11 बीजेपी और 5 JDU के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. दोनों डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नाम पहले फेज में जनता की परीक्षा में हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला राउंड, यहीं से असली खेल शुरू हो रहा है. EVM में सिर्फ वोट नहीं भर रहे, इस बार कई बड़े नेताओं का भविष्य भी उसी मशीन में लॉक हो जाएगा. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इसी पहले फेज के चुनाव में बिहार सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर है. यानी पहले ही फेज में इतना हाई वोल्टेज कॉन्टेस्ट! 

पहले चरण में बीजेपी के 11 मंत्री

इन 16 में से 11 मंत्री बीजेपी के हैं और 5 मंत्री जेडीयू के. दोनों डिप्टी सीएम भी इसी फेज में चुनावी मैदान में हैं. सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय),  दोनों अपने-अपने गढ़ को बचाने में लगे हैं. इनके अलावा बीजेपी से स्वास्थ्य मंत्री मंगल ���ांडे (सीवान) भी चुनाव लड़ रहे हैं. नितिन नवीन (बांकीपुर), जीवेश कुमार मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी), केदार प्रसाद गुप्ता (कुढ़नी), राजू कुमार (साहेबगंज), कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), और सुरेंद्र मेहता (बछवाड़ा) जैसे नाम भी पहले फेज में टक्कर दे रहे हैं.

ये भी पढ़े:  Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

ये भी पढ़े: बिहार चुनाव में गड़बड़ी होने पर तुरंत कहां करें शिकायत? DGP ने दी अहम जानकारी

JDU की तरफ से ये नेता हैं मैदान में

जेडीयू की तरफ से भी बड़े चेहरे पहले ही चरण में फाइट में हैं. विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) और रत्नेश सदा (सोनबरसा). इन सभी के किस्मत का फैसला जनता आज करने वाली है. ये पहला चरण सिर्फ 121 सीटों का आंकड़ा नहीं है, ये बीजेपी और जेडीयू की बड़ी लीडरशिप की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी है.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: वोटर्स को रिझाने की अनोखी होड़… कोई मछुआरों संग डुबकी, तो कोई शादी-बच्चे का किया वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >