Bihar Breaking News Live: हाजीपुर डीएम ने सीओ के खिलाफ आरोप गठित कर कार्रवाई का दिया आदेश

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

हाजीपुर डीएम ने सीओ के खिलाफ आरोप गठित कर कार्रवाई का दिया आदेश

हाजीपुर डीएम ने सरकारी कार्य के प्रति अनुशासनहीनता, लापरवाही और उदासीनता को लेकर पटेढ़ी बेलसर की सीओ ममता रानी पर प्रपत्र ‘क’ में आरोपपत्र गठित कर दिया है. इसके साथ ही, विभागीय कारवाई के लिए बिहार राजस्व विभाग को भेजा पत्र है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

भागलपुर के हुसैनाबाद में बम ब्लास्ट, एक की मौत, तीन लोग घायल

भागलपुर के हुसैनाबाद में बम ब्लास्ट की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि मो. अब्दुल गनी उर्फ वाडिल के घर बम ब्लास्ट हुआ है. पूरा घर ब्लास्ट में उड़ गया. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी भागलपुर में एक घर के पीछे रखा शक्तिशाली बम फट गया था. इसमें दो बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

गोपालगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूला

गोपालगंज पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि करीब 40 से ज्यादा ट्रकों को जब्त किया गया है. साथ ही, डेढ़ करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

गोपालगंज में तमिलनाडु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साइबर अपराधियों को दबोचा

गोपालगंज में तमिलनाडु पुलिस के द्वारा बिहार पुलिस की मदद से छापेमारी की गयी है. इस छापेमारी में मीरगंज और श्रीपुर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने करोड़ों रुपए ट्रांजेक्शन के मामले में सैफ खान और राज राय सिंह नाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

जीतन राम मांझी 26 जून को हम पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने 26 जून को हम पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद यह पहली बैठक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बुलाई है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बैठक में शामिल होंगे. बैठक का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर पर बुलाई गई है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

भभुआ के रामगढ़ में 45 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

शनिवार की सुबह रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव से 45 बोतल देसी शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. धंधेबाज बंदीपुर गांव का लक्ष्मण चौधरी पिता तारकेश्वर चौधरी है. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंदीपुर गांव में एक ग्रामीण द्वारा अपने घर से शराब की बिक्री की जा रही थी. सूचना पर छापेमारी की गयी. इसमें आरोपित के घर से 45 बोतल देसी शराब बरामद की गयी. मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, भोजपुर-औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास में होगी बारिश

शनिवार को मौसम विभाग के द्वारा कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर और रोहतास में अगले दो से तीन घंटों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- वो भविष्यवक्ता बन गए

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वो भविष्यवक्ता बन गए हैं. उन्होंने दावा किया था कि कर्नाटक में हम बहुमत लाएंगे, वहां चुनाव हार गए. हिमाचल प्रदेश में बहुमत का दावा किया था, वहां पर भी चुनाव हार गए. अब 300 सीट का दावा किया है, अबकी बार भी हारना तय है.

8:00 PM. 24 Jun 23 8:00 PM. 24 Jun

छत्तीसगढ़ से पटना आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

पटना के पास नौबतपुर में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जा रहा है कि बस छत्तीसगढ़ से पटना आ रही थी. घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई. इस दुर्घटना में कई यात्रियों को चोट आयी. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

नालंदा पहुंचे G-20 के सदस्य

G-20 लेबर एंगेजमेंट ग्रुप की दो दिवसीय बैठक में पहुंचे 25 देश के करीब 50 डेलीगेट्स आज नालंदा पहुंचे. नालंदा खंडहर पहुंचे इन मेहमानों का जीविका दीदीओं ने स्वागत किया. सभी सदस्य राजगीर में बन रहे नालंदा विश्विद्यालय का भी भ्रमण किया.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

औरंगाबाद में दो ट्रकों की टक्कर, चालक की मौत

औरंगाबाद. मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक ट्रक चालक की पहचान यूपी के कानपुर जिले के भोगनीपुर निवासी 50 वर्षीय शफीक अहमद के रूप में की गई है.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

औरंगाबाद में बजरंग दल के सदस्यों ने मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा

औरंगाबाद. नगर थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप शनिवार की सुबह बजरंग दल के सदस्यों द्वारा मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि ट्रक में मवेशियों को भरकर तस्करी के लिए बाहर ले जाया जा रहा था. इस दौरान चालक समेत दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

आरा में बालू लदी ट्रक ने आम बेचनेवाले को रौंदा

आरा : कोईलवर प्रखंड के कोईलवर छपरा फोर लेन रोड में झल्कू नगर के पास एक ओवरलोड बालू लदी ट्रक ने आम बेचने वाले मोटरसाइकिल चालक को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया. जिसमें बाइक सवार बुरी तरीके से जख्मी हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा कोइलवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी का इलाज कराया गया उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

नागरमल मॉल में छापेमारी जारी

बिहार में नागरमल मॉल के कई ब्रांच पर सेल टैक्स की छापेमारी की गयी. शुक्रवार को भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा व पटना के मॉल में छापेमारी की गयी जो शनिवार को भी जारी है.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

पटना में वार्ड पार्षद के भाई को मारी गोली

पटना में शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने वार्ड पार्षद के भाई को गोली मार दी. पीरबहोर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 के वार्ड पार्षद के भाई अनिल यादव पर फायरिंग की गयी. भंवर पोखर इलाके में गोलीबारी के बाद बदमाश फरार हो गए.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

बांका में रफ्तार का कहर, एक की मौत

बांका में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गयी. घटना बौंसी के पास की है. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के असरगंज निवासी रणधीर साह के रूप में हुई है. जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

लखीसराय में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गयी जिसमें एक बाइक पर सवार की मौत हो गयी जबकि तीन लोग जख्मी हैं. मृतक भनपुरा गांव का परशुराम कुमार है.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

गोपालगंज में मैजिक वाहन की टक्कर से युवक की मौत

गोपालगंज में मैजिक वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव ब्लॉक के पास की है जहां आज सुबह सड़क पार कर रहे 28 वर्षीय टूना चौहान को मैजिक ने कुचल दिया. जख्मी हालत में उसे अस्पताल लेकर लोग गये. जहां से गोपालगंज रेफर किया गया और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

सीतामढ़ी में भोज खाकर लौट रहे युवक को चोर समझकर मार डाला

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा टोला में मामा के घर से भोज खाकर लौट रहे एक युवक को चोर-चोर कहकर कुछ लोगों ने रस्सी से हाथ बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दिया. जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खैरवा मनियारी वार्ड नंबर तीन निवासी के स्व शंकर पासवान के पुत्र राम विश्वास पासवान (35 वर्ष) के रूप में की गयी है.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

जमुई में खेल के दौरान दो भाइयों को लगी गोली

जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित देवी स्थान के समीप शुक्रवार को खेल रहे दो मासूम भाई को अचानक गोली लग गयी. जिससे दोनों मासूम घायल हो गया.

12:53 PM. 24 Jun 23 12:53 PM. 24 Jun

पूर्णिया में जेल से निकलकर बड़े भाई की कर दी हत्या

पूर्णिया में जेल से छूटकर आये छोटे भाई ने मामूली विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत के दीवानगंज गांव मे शुक्रवार को यह वारदात हुई. घटना के बाद आरोपित भाई अपने पुत्रों के साथ घर से फरार हो गया. मृतक मनोज यादव (50) दीवानगंज गांव निवासी था.

7:29 AM. 24 Jun 23 7:29 AM. 24 Jun

सीतामढ़ी में करंट लगने से मां व नवजात पुत्री की मौत

सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र की बड़हरवा पंचायत के पकड़ी कोठी वार्ड नंबर-छह में करंट की चपेट में आकर एक मां और नवजात पुत्री की मौत हो गयी. मृतकों में गांव के ही पप्पू पासवान की 25 वर्षीया पत्नी रागिनी देवी व नवजात पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >