Bihar Breaking News Live: स्वास्थ्य विभाग में 35 हज़ार पदों पर होगी बहाली, तेजस्वी यादव ने बनाया प्लान

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:55 PM. 16 Aug 22 7:55 PM. 16 Aug

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में तेजस्वी यादव समेत जदयू, राजद और कांग्रेस के वरीय नेता मौजूद रहे. बैठक में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई.

7:55 PM. 16 Aug 22 7:55 PM. 16 Aug

स्वास्थ्य विभाग में 35 हज़ार पदों पर होगी बहाली

स्वास्थ्य विभाग की कामन हाथ में लेते ही तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ नौकरी को लेकर एक अहम बैठक की. बैठक में विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी. मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में फरवरी तक 35 हज़ार पदों पर बहाली होगी. भर्ती बिहार तकनिकी सेवा आयोग के जरिए कराई जाएगी.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

आज ही हो जाएगी विभागों की घोषणा, सीएम ने किया ऐलान

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि थोड़ी देर में हर किसी के विभाग की भी घोषणा हो जाएगी. बता दें कि बिहार मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम खत्म

बिहार मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान के आदेश से राष्ट्रगान के साथ बिहार मंत्री मंडल का विस्तार कार्यक्रम खत्म हो गया. इसमें 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

मदन सहनी, संजय झा, संतोष सुमन, ललित यादव और कुमार संजीव ने मंत्री पद की शपथ ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन पहुंच चुके हैं. मदन सहनी, संजय झा, संतोष सुमन, ललित यादव और कुमार संजीव ने मंत्री पद की शपथ ली .वहीं, तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू, जगह-जगह पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी

पटना में शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू हो गई है. जगह-जगह सुरक्षाकर्मी लगाए गए. नगर निगम ने सफाई की है. बता दें कि महागठबंधन सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

राजद सुप्रीमो लालू यादव अब पटना नहीं आ रहे हैं, खराब सेहत इसकी वजह बताई जा रही है

राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना आने वाले थे. लेकिन अभी खबर आ रही है कि खराब सेहत के वजह से लालू यादव पटना नहीं आ रहे हैं. बता दें कि लालू यादव से पटना में मंत्रिमंडल पर चर्चा हो सकती थी.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

मोतिहारी के रामगढ़वा के एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 1 की मौत

मोतिहारी के रामगढ़वा के घर में आग लगी थी, जिसे बुझाने के दौरान ही गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. घटना में एक कपड़ा दुकानदार की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

1:36 PM. 16 Aug 22 1:36 PM. 16 Aug

आज नये मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, मंत्री के विभागों का आवंटन होगा

आज नये मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. मंत्री के विभागों का आवंटन होगा. आज देर शाम तक कुछ मंत्री पदभार ग्रहण करेंगे. इसके लिए सचिवालय में तैयारी की जा रही है.

8:41 AM. 16 Aug 22 8:41 AM. 16 Aug

पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन

बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है. सुभाष सिंह पिछली सरकार में मंत्री थे. नीतीश कैबिनेट में उन्हें सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी मिली हुई थी नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी के सरकार के बाहर होने के साथ-साथ सुभाष सिंह भी पूर्व मंत्री हो गए थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >