भागलपुर
भागलपुर से नई दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. 04068 नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल नई दिल्ली से 14:00 बजे रवाना होगी. 04067 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल 11 मई व नौ जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार और बुधवार को (18 ट्रिप) चलेगी. ट्रेन अगले दिन 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी व 04067 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल 12 मई व 10 जुलाई के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को (18 ट्रिप) भागलपुर से 14:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में सुलानगंज, जमालपुर व अभयपुर स्टेशनों सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी की सुविधाएं होंगी. ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की बुकिंग की तारीख जल्द ही घोषित की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
