bhagalpur news. दूध लदे पिकअप वाहन में पार्सल कंटेनर ने मारा धक्का, चालक की मौत

मंगलवार सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी के नवटोलिया के पास सड़क किनारे खड़े दूध से लदे पिकअप वाहन में पीछे से आ रहे पार्सल कंटेनर ने जोरदार धक्का मार दिया.

मंगलवार सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी के नवटोलिया के पास सड़क किनारे खड़े दूध से लदे पिकअप वाहन में पीछे से आ रहे पार्सल कंटेनर ने जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर लगते ही पिकअप पलट गया. घटना के समय पिकअप का चालक गाड़ी में ही था. वह अंदर ही दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद नाथनगर व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची. वहां भीड़ लग गयी थी. भीड़ देखते ही ट्रैफिक पुलिस राहगीरों व देखनेवाले पर लाठियां बरसाने लगी. ट्रैफिक पुलिस की लाठी लगने से एक राहगीर का हाथ टूट गया. इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये. पुलिस प्रशासन के विरोध में रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. यह देख नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जोरदार फटकार लगायी और लोगों से जाम हटाने का आग्रह किया. इंस्पेक्टर ने लोगों को आश्वस्त किया कि ट्रैफिक पुलिस की शिकायत वरीय अधिकारियों से कर उन लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद लोग जाम हटाने पर राजी हुए. करीब आधा घंटा तक रोड जाम रहा. वहीं ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने मारपीट की घटना से ही इनकार किया. उन्होंने साफ कहा कि मारपीट की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. न ही उन्हें इस तरह की कोई सूचना है. ट्रैफिक थानेदार भी मौके पर गये थे. पर ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों गाडी को जब्त कर लिया गया है. घायलों का चल रहा इलाज स्थानीय लोगों ने बताया कि इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने और दूध वाले वाहन से पहले दूध बाहर निकलवाया साथ ही स्थानीय लोगों के व जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा कर शव को बाहर निकलवाया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी. तभी ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया. एक गाड़ी के ऊपर बैठे सवारी को लाठी से पीट दिया जिससे उसका हाथ टूट गया. ट्रैफिक पुलिस ने एक रिक्शा चालक को भी पीट दिया. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव निवासी सुनील मंडल ने बताया कि वो अपने गांव से रिक्शा चलाने भागलपुर आ रहे थे. तभी दोगच्छी के पास एक सिपाही ने दो तीन लाठी उनके हाथ पर मार दिया. पिटाई के बाद उनका हाथ काम नहीं कर रहा है. नाथनगर इंस्पेक्टर ने रिक्शा चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनका इलाज चल रहा है. बेगूसराय का था पिकअप चालक मृतक चालक की पहचान पुलिस ने बेगूसराय जिला के फतेहपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की है. पुलिस ने दूध वाले पिकअप और पार्सल कंटेनर को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मौके पर से ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया. उक्त कंटेनर चालक को घटना के बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा था. उसकी पहचान पुलिस ने छपरा जिला के दोहरीगंज निवासी रौशन कुमार के रूप में की है. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया. मृत चालक का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार चालक को ट्रैफिक पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >