bhagalpur news. जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता में छह खिलाड़ी चयनित

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर बीएन कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर बीएन कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें खिलाड़ी शेखर कुमार, कुणाल साहनी, सन्नी कुमार, गुलशन कुमार, आदित्य कुमार व शुभम कुमार को स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है. जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि करीब 100 बॉक्सिंग खिलाड़ी है, जो 17 से 18 उम्र वाले ही स्टेट नेशनल और इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे. बिहार यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप भागलपुर की मेजबानी में होना है. उसके बाद सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी. यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे. संघ के सचिव मोहम्मद शहबाजउद्दीन ने कहा कि आने वाले नेशनल व इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं. मौके पर अमित कुमार, साजन कुमार, पूजा राय, प्रदीप कुमार, आलोक राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >