भागलपुर में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, वरीय अधिकारी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग

Bhagalpur News : बकरीद को लेकर भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम दिख रहा है. संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनात हैं. सुबह से ही शहरभर में पुलिस गश्त कर रही है .

भागलपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur News :भागलपुर में गुरुवार को बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बल शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त करते दिखे, जबकि वरीय अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे.

विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज

भागलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ मांगी.नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. पूरे शहर में पर्व को लेकर उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. स्थानीय थाना पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और अन्य सुरक्षा बलों की विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनाती की गई थी.सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे. पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी रहे तैनात

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी. संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.गश्ती दल लगातार विभिन्न गली-मोहल्लों में भ्रमणशील रहा. ततारपुर थाना क्षेत्र में भी सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पुलिस बल के जवानों के साथ मौजूद रहे.

शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे.वहीं सिख समुदाय के प्रतिनिधि सरदार हरविंदर सिंह ने भी लोगों को बकरीद की बधाई दी और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.

प्रशासन और लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण रहा माहौल

प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से पूरे भागलपुर में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >