bhagalpur news. जदयू के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री का किया स्वागत

जिला अतिथिगृह में गुरुवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के आगमन पर जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

जिला अतिथिगृह में गुरुवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के आगमन पर जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया. उन्होंने मंत्री के साथ महानगर संगठन पर विस्तृत चर्चा की. भागलपुर में मजबूत संगठन को देखते हुए नगर की सीट जदयू के खाते में देने की मांग की. भागलपुर जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, सुलतानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सूड्डू साई, राकेश ओझा, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य अजय राय, रिंटू सिंह चन्द्रवंशी, धनंजय मंडल आदि उपस्थित थे.

इधर, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, जदयू के प्रदेश महासचिव ईं शुभानंद मुकेश, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, डॉ विजय सिंह, संजीव चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, सकलदेव मंडल, रेणु सिंह, अर्जुन साह, शाबान खान आदि ने स्वागत किया. बैठक के बाद मंत्री मधेपुरा के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >