bhagalpur news.विश्वविद्यालय स्टेडियम में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

टीएमबीयू स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं जिम की सुविधा प्रारंभ कर दी गयी. योग की कक्षा पहले से ही जारी है.

भागलपुर. टीएमबीयू स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं जिम की सुविधा प्रारंभ कर दी गयी. योग की कक्षा पहले से ही जारी है. विश्वविद्यालय से संबंधित छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं कर्मी अपना पंजीयन करा सकते हैं. छात्राओं के लिए यह पूर्णता निशुल्क है जबकि छात्र को प्रतिमाह 100 रुपये फीस लगेगी. शहर के विभिन्न संगठनों व विद्यालयों को स्टेडियम की सुविधा मिलेगी. इसके लिए शुल्क तय किया गया है. खेल कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद कुलपति प्रो जवाहरलाल ने बेहतर सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. विश्वविद्यालय स्टेडियम में पंजीयन सीमित सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >